भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया*

चम्पावत,

*भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया*

*जिलाधिकारी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा—राष्ट्र निर्माण में पंत जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी*भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड की धरती पर जन्मे पं. गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी राजनेता थे। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही उन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जनकल्याण, सामाजिक न्याय और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।उन्होंने कहा कि पंत जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी हम सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।इस दौरान जिलाधिकारी सभागार में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जीविनी दिखाई गयी।जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों में वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता पर जोर दिया।इस दौरान प्र0 मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, एसडीएम श्री बी.सी. पंत, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *