मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ₹20 करोड़ राज्यांश अनुदान को दी मंजूरी, चम्पावत के पात्र परिवारों को भी मिलेगा लाभ*

चम्पावत,

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ₹20 करोड़ राज्यांश अनुदान को दी मंजूरी, चम्पावत के पात्र परिवारों को भी मिलेगा लाभ*

प्रदेश में स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड के पात्र लाभार्थियों के लिए राज्यांश के रूप में ₹20 करोड़ की अनुदान राशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। यह धनराशि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एम.एन.आर.ई.) के सोलर फोटोवोल्टाइक कार्यक्रम के तहत प्रदान की जाएगी।इस योजना के माध्यम से पात्र परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर सकेंगे, जिससे उन्हें बिजली बिल में राहत मिलेगी, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा और अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उसका लाभ भी प्राप्त हो सकेगा। यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जनपद चम्पावत के पात्र लाभार्थियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने तथा आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकें।

Kamal Bhandari editor in chief।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *