चंपावत
*भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर SARRA ने नोले धारों में चलाया बृहद स्वच्छता और जल संरक्षण अभियान*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा मौराड़ी क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से एक बृहद स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।शनि मंदिर प्रांगण के पास स्थित पौराणिक कौला नौला परिसर में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान SARRA की टीम द्वारा उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल की महत्ता समझाते हुए परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, क्षेत्र को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने और कचरे के उचित निस्तारण के लिए केवल कूड़ेदान का प्रयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।सघन सफाई अभियान के दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के सहयोग से लगभग 50 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा तथा 1 क्विंटल गीला कूड़ा एकत्र किया गया, जिसे पंचायत स्तर पर निस्तारण हेतु भेजा गया। इस सराहनीय पहल पर स्थानीय जनता और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु आयोजित इस कार्यक्रम के लिए SARRA टीम का सहृदय धन्यवाद किया और उनके प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम में मौराड़ी क्षेत्र की जागरूक ग्राम प्रधान श्रीमती विमला जोशी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, SARRA टीम के सदस्य एवं भारी संख्या में जागरूक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

