पूर्णागिरी मेला ड्यूटी में तैनात फायर यूनिट ने दुकान में लगी आग पर पाया काबू

बनबसा के गुदमी गांव में परचून की दुकान में लगी थी आग

टनकपुर। मां पूर्णागिरी मेला ड्यूटी में तैनात फायर यूनिट की तत्परता से बनबसा क्षेत्र में परचून की दुकान में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 4:20 बजे ग्राम गुदमी, बनबसा की है।

फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना मिलते ही मेला ड्यूटी में तैनात अस्थाई फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने एमएफई से पम्पिंग कर होज रील की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।

आसपास फैलने से रोकी आग

फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद फायर कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी और सावधानियां भी बताईं।

👨‍🚒 फायर यूनिट विवरण: 🔹 LFM राजेश कार्की 🔹 DVR श्याम सिंह 🔹 FM जसवीर सिंह 🔹 FM विक्रम नेगी 🔹 FM अमित भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *