चम्पावत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के कार्यों में लाएं तेजी: जिलाधिकारी*

चम्पावत,

*चम्पावत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के कार्यों में लाएं तेजी: जिलाधिकारी*

*टनकपुर में 6.127 किमी गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण, 84 घरेलू कनेक्शन स्थापित*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क के अंतर्गत गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में परियोजना प्रबंधक गैसोनेट नीरज जोशी ने बताया गया कि टनकपुर क्षेत्र में अब तक कुल 6.127 किलोमीटर गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है तथा 84 घरेलू कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में बिछाई गई पाइपलाइन की फ्लशिंग एवं टेस्टिंग के साथ ही कार्की फार्म, वन विकास निगम कॉलोनी और विष्णुपुरी क्षेत्र में कनेक्शन एवं पंजीकरण से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। सितंबर माह में एक किलोमीटर अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने तथा घरेलू कनेक्शनों एवं पंजीकरण की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।जिलाधिकारी ने गैस आपूर्ति शीघ्र प्रारंभ करने के लिए डीसीयू की स्थापना हेतु भूमि संबंधी प्रकरण की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी टनकपुर को वन विकास निगम के साथ समन्वय स्थापित कर कॉलोनी में प्रस्तावित गैस कनेक्शनों से संबंधित लंबित एमओयू एवं अन्य औपचारिकताओं का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था निर्धारित मासिक कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक स्तर पर आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि पाइपलाइन से जुड़े क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस आपूर्ति शीघ्र प्रारंभ की जा सके।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी लोहाघाट मयंक तिवारी,अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी चम्पावत हितेश कांडपाल सहित एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार और सभी अधिशासी अधिकारी संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *