चंपावत
*चम्पावत को खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में किया जा रहा है विकसित: मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनपद में चल रहीं कई बड़ी परियोजनाएं*
जनपद चम्पावत में मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए कई बड़ी और दूरगामी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।इस पहल के तहत छमनीया में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज (गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज) का क्रियान्वयन जारी है, जहां प्रथम सत्र के लिए चयनित बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही, लगभग 9.52 करोड़ रुपये की लागत से स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जिसकी स्वीकृति शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देशों के साथ प्राप्त हुई है।जनपद में खेलों के व्यापक विकास के लिए छोटे खेल मैदानों को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, कोचों और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं की शारीरिक दक्षता के लिए प्रमुख स्थानों पर ओपन जिम स्थापित करने की योजना पर भी कार्य हो रहा है।खेलों के साथ-साथ चम्पावत में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग और तकनीकी एजेंसियों के माध्यम से राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग तथा पैरामोटरिंग जैसी गतिविधियों और उनके प्रशिक्षण की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
Kamal bhandari editor in chief ।

