बेटियों के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए सेवा संकल्प… उत्तराखंड में शुरू होगा महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता अभियान ।
उत्तराखंड में बेटियों के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मविश्वास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितंबर को ‘युवा संकल्प दिवस’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशव्यापी ‘महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण अभियान’ का शुभारंभ करेगा। अभियान के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे।सेवा, स्वास्थ्य और जनजागरूकता को समर्पित इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है।अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं तक निःशुल्क सैनिटरी पैड पहुंचाए जाएंगे।इसके साथ ही बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि मासिक धर्म से जुड़े संकोच और झिझक को दूर कर बेटियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके।सेवा संकल्प फाउंडेशन ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सम्मान के लिए सहभागी बनने का आह्वान किया है।अभियान का संदेश साफ है—मासिक धर्म कोई संकोच का विषय नहीं, बल्कि प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसके प्रति जागरूकता ही बेटियों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।बेटियों का स्वास्थ्य… उनका सम्मान… और उनका आत्मविश्वास—इन्हीं संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगा सेवा संकल्प अभियान।
Kamal bhandari editor in chief ।

