श्रद्धेय वरिष्ठ एवं प्रिय साथी अधिवक्ताओं,सादर प्रणाम🙏”अधिवक्ता हित, न्याय का आधार।

श्रद्धेय वरिष्ठ एवं प्रिय साथी अधिवक्ताओं,सादर प्रणाम🙏”अधिवक्ता हित, न्याय का आधार।

अधिवक्ता का सम्मान, बार की पहचान।।”मैं, दीपक जोशी (अधिवक्ता), जिला बार संघ चंपावत के आगामी चुनाव में सचिव (Secretary) पद हेतु आप सभी के सम्मुख अपना प्रत्याशी पत्र समर्पित कर रहा हूँ।मेरा एकमात्र संकल्प और प्राथमिकता:अधिवक्ता हित: अधिवक्ताओं की मूलभूत समस्याओं, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर लागू करना।अधिवक्ता सम्मान: बार और बेंच के बीच गरिमापूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए हर एक अधिवक्ता साथी के मान-सम्मान की निस्वार्थ रक्षा करना।सशक्त बार संघ: चंपावत बार संघ को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना।आप सभी सम्मानित वरिष्ठों के अनुभव के मार्गदर्शन तथा युवा साथियों के ऊर्जावान सहयोग की मुझे अत्यंत आवश्यकता है।निवेदन है कि मुझे अपने अमूल्य वोट, समर्थन एवं आशीर्वाद से भारी मतों से विजयी बनाकर सचिव पद पर सेवा करने का एक अवसर अवश्य प्रदान करें।निवेदक:दीपक जोशी (अधिवक्ता)प्रत्याशी – सचिव पदजिला बार संघ चंपावत ।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *