*जनपद चंपावत* 🚨
*ऑपरेशन कालनेमी के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही*
*साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान* *श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदय* के निर्देशन में जनपद में धार्मिक आयोजनों एवं मेलों में संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु चलाए जा रहे *ऑपरेशन कालनेमी* के तहत *लोहाघाट पुलिस* द्वारा *झूमाधुरी मेले* में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।📌अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मेले में साधु के भेष में घूमकर लोगों को टीका-पिठिया लगाकर धनराशि मांग रहे 02 बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर पूछताछ एवं सत्यापन किया। दोनों व्यक्ति नानक सागर रोड, बहादुर बरनाला, पंजाब के निवासी पाए गए।📌बिना सत्यापन मेले में घूमकर आमजन से धनराशि मांगने पर दोनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।➡️ *चंपावत पुलिस की अपील:* मेले एवं धार्मिक आयोजनों में संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें अथवा 112 पर सूचित करें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 19.09.2026
kamal bhandari editor in chief ।

