सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां*

चम्पावत,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां*

*तहसील स्तर पर अभिलेखों एवं खतौनी की प्रतियां नियमानुसार उपलब्ध करायी गयीं एवं चला व्यापक स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जनपद चम्पावत में रविवार को राजस्व सेवाओं को आमजन तक सुगमता से पहुंचाने के साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जनपद की तहसीलों में हितबद्ध भूमिधारकों, किसानों एवं भू-स्वामियों को उनके अधिकार अभिलेखों एवं खतौनी की प्रतियां नियमानुसार उपलब्ध कराई गईं।अभियान के तहत तहसील लोहाघाट में 6 जेडए तथा 7 नॉन-जेडए खतौनियां निर्गत की गईं। चम्पावत तहसील में 9 खाताधारकों तथा टनकपुर तहसील में 7 खाताधारकों को खतौनी उपलब्ध कराई गई। इसी क्रम में तहसील पाटी में भी खतौनी निर्गतीकरण से संबंधित कार्यवाही की गई। अभियान का उद्देश्य राजस्व संबंधी सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाते हुए पात्र लोगों को उनके अभिलेख समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी तहसीलों में व्यापक स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की तथा पौधे रोपकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य शासन की सेवाओं को आमजन तक सहजता से पहुंचाना और जनसेवा को धरातल पर प्रभावी बनाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व अभिलेखों से संबंधित मामलों में पात्र लोगों को नियमानुसार सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ सुनिश्चित किया जाए।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *