टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमने-सामने कार और कैंटर की टक्कर, दो घायलो का अस्पताल में चल रहा इलाज*

चंपावत

*टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमने-सामने कार और कैंटर की टक्कर, दो घायलो का अस्पताल में चल रहा इलाज*

सोमवार को सायं लगभग 6:00 बजे टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिफिन टॉप के समीप सड़क दुर्घटना घटित हुई। दुर्घटना में चंपावत से टनकपुर की ओर आ रही कार संख्या UK 06 AZ 3081 और टनकपुर से चंपावत की दिशा में जा रहे कैंटर संख्या UK 04 CC 9399 के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।मामले में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कार में सवार दीपक थापा (उम्र 35 वर्ष, पुत्र राजकुमार थापा, निवासी खटीमा) तथा हरीश गुरुंग (उम्र 38 वर्ष, पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी खटीमा) चोटिल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। कार में सवार तीसरे व्यक्ति मनोज चंद (उम्र 39 वर्ष, पुत्र जगत चंद, निवासी खटीमा) पूर्णतः सुरक्षित हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *