सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान: संयुक्त टीम ने जिला अस्पताल के मुख्य औषधि भंडार व मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश*

चंपावत ,

*सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान: संयुक्त टीम ने जिला अस्पताल के मुख्य औषधि भंडार व मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश*

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत भवदीप रावते के नेतृत्व में मंगलवार को औषधि नियंत्रण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान’ के अंतर्गत संयुक्त रूप से चम्पावत स्थित जिला अस्पताल के मुख्य औषधि भंडार तथा आसपास के विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण की प्रभावी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य औषधि भंडार में दवाओं के उचित भंडारण, तापमान के रखरखाव, औषधियों की व्यवस्थित उपलब्धता, एक्सपायरी व निकट एक्सपायरी दवाओं की स्थिति, स्टॉक अभिलेखों के रख-रखाव एवं मनःप्रभावी (साइकोट्रॉपिक) औषधियों के नियमानुसार संधारण का गहन परीक्षण किया गया। इसी क्रम में अस्पताल परिसर के समीप स्थित खुदरा एवं थोक मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण करते हुए सचिव महोदय द्वारा समस्त फर्म स्वामियों को औषधियों के सही रखरखाव, एक्सपायर्ड दवाओं को तत्काल पृथक करने तथा उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही, मेडिकल फर्म स्वामियों को जागरूक करते हुए बिना चिकित्सक के परामर्श के एंटीबायोटिक्स की बिक्री न करने को कहा गया। औषधि निरीक्षक चम्पावत द्वारा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस की शर्तों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के आदेश दिए गए। अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जन-सामान्य को नशा मुक्ति हेतु मानस पोर्टल एवं टोल-फ्री नंबर 1933 के व्यापक प्रचार-प्रसार के बारे में जागरूक किया गया। इस औचक निरीक्षण दल में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते, औषधि निरीक्षक हर्षिता, स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वेंकटेश द्विवेदी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी तथा विधिक सेवा प्राधिकरण से रमेश चन्द्र गौतम व दिनेश भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *