पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

चंपावत ,

*पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि*

जिला सूचना कार्यालय चंपावत में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन कर पूर्व जिला सूचना अधिकारी चम्पावत एवं वर्तमान में जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में कार्यरत रहे स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन (बारहवीं) पर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।शोक सभा में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभागीय कार्मिकों ने स्वर्गीय जोशी के असमय चले जाने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने उनके साथ बिताए संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि ऐसा कभी विचार भी नहीं आया था कि स्वर्गीय जोशी जी को इस तरह श्रद्धांजलि देनी पड़ेगी। वे अत्यंत कर्मठ, मृदुभाषी एवं हर परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहने वाले समर्पित अधिकारी थे। उनका इस प्रकार अचानक चले जाना विभाग एवं मीडिया जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन अपने उत्कृष्ट कार्यों, आत्मीय व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने जो अमिट पहचान बनाई है, वह सदैव हम सभी के स्मृतियों में जीवित रहेगी।इस श्रद्धांजलि सभा में जिले के सम्मानित पत्रकारगण, सांस्कृतिक दल के दल नेता, सूचना विभाग के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *