चंपावत ,
*जनपद में ‘सेवा माह अभियान’ के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का सफल संचालन*
*जनपद में आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ: जिलाधिकारी* माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों तथा भारत सरकार के मार्गदर्शन में जनपद में ‘सेवा माह अभियान’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया इस अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की मंशा के अनुरूप एक विस्तृत रोस्टर जारी किया गया है। इसके माध्यम से सभी विभागों एवं प्रशासनिक दलों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तथा प्रत्येक गांव में पहुंचकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान जनपदवासियों को विभिन्न विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें पेंशन, आधार कार्ड निर्माण व अद्यतनीकरण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित प्रकरणों का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का विस्तार शामिल है। प्रशासनिक स्तर पर सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त नागरिकों एवं ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा राज्य व केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा आम जनता के सहयोग और सहभागिता से ही इस विशेष अभियान को पूर्णतः सफल बनाया जाएगा।
kamal bhandari editor in chief ।

