चम्पावत | जिले के युवा पत्रकार ने नेशनल न्यूज चैनल Prime News के हेड ऑफिस पहुंचकर आधिकारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने चैनल की माइक आईडी प्राप्त की और हेड सर पंकज कुमार शर्मा तथा अंजू कोटनाला मैम से आशीर्वाद लिया।अब चंपावत की हर छोटी-बड़ी खबर Prime News पर प्रमुखता से दिखाई जाएगी। आज से उन्होंने जिला चंपावत संवाददाता के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।इस उपलब्धि पर उन्होंने अपने इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से जिला अधिकारी श्री मनीष कुमार का तहे दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सकारात्मक सोच और सहयोग से ही समाज के मुद्दों को सही मंच मिल पाता है।नव-नियुक्त संवाददाता श्री कमल सिंह भंडारी(विकास) ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में सामाजिक जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता करेंगे।उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि चंपावत की खबरों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें:📞 8006170932, 9520801230अब चंपावत की आवाज पहुंचेगी पूरे देश तक, Prime News के माध्यम से। जिस प्रकार आप लोगों ने अभी तक सहयोग किया हुआ है भविष्य में भी आप सभी लोगों से इससे बढ़कर सहयोग की उम्मीद है और आप लोगों की जन समस्याएं हमारी जन समस्याएं हैं जिनको प्रमुखता से रखा जाएगा एवं निदान कराया जाएगा आप सभी लोगों का सहयोग प्रार्थनीय हैI





