चम्पावत
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मानसून के दौरान जनसुविधाओं को सुचारु बनाए रखने तथा जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में व्यापक स्तर पर नालियों की सफाई, झाड़ी कटान एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट द्वारा सड़क किनारे नालियों की नियमित सफाई कर वर्षा जल की निर्बाध निकासी सुनिश्चित की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि भारी वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार नालियों की सफाई कराई जा रही है। वर्तमान में खेतीखान बाजार क्षेत्र के समीप नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।उन्होंने बताया कि सड़क किनारे स्थित नालियों को व्यवस्थित कर वर्षा जल की समुचित निकासी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लोहाघाट–खेतीखान मोटर मार्ग पर अनावश्यक जलभराव की समस्या नहीं होगी तथा आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु बना रहेगा।प्रशासन ने संबंधित विभागों को मानसून अवधि के दौरान संवेदनशील स्थलों पर नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
kamal bhandari editor in chief ।

