आदर्श चम्पावत @2030′ के तहत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण सम्पन्न, महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित ।

चंपावत

*उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के वित्तपोषण एवं दून विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट के सहयोग से संचालित ‘आदर्श चम्पावत @2030’ परियोजना के अंतर्गत विकास भवन, चम्पावत में एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों (SHGs), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLFs), ग्रामोत्थान तथा RBI से जुड़े उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दून विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. सुधांशु जोशी तथा परियोजना सहायक सुश्री तनुजा जोशी ने प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना, बिजनेस मॉडल कैनवास, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, FSSAI पंजीकरण, ई-कॉमर्स, वित्तीय योजना एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम स्थापित कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के उपरांत परियोजना दल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं अपर परियोजना निदेशक (APD) विमी जोशी से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में उद्यमिता, मूल्य संवर्धन एवं आजीविका संवर्धन पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने प्रशासन, विश्वविद्यालय एवं स्थानीय समुदायों के समन्वय से शोध आधारित विकास मॉडल तैयार करने पर बल दिया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने तथा स्थानीय उत्पादों की मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान, सहायक प्रबंधक (एम एंड ई) सचिन चंखवान, इन्क्यूबेशन मैनेजर विश्वास दीपक तथा रीप (REAP) टीम, विकासखंड चम्पावत की उपस्थिति रही।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *