चम्पावत पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण में रची गई साजिश के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली चम्पावत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी राहुल सिंह रावत का नाम सामने आया था।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में गठित टीम द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 25 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना और सुरागरसी के आधार पर वांछित आरोपी राहुल सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि झूठी साजिश रचकर कानून को गुमराह करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों को जेल तक पहुंचाया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी
▪️ प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट
▪️ उपनिरीक्षक राकेश कठायत
▪️ कांस्टेबल कुलदीप सिंह

