लोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कराटे खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता हुई, इसमें चंपावत जिले के 34 कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भावना अधिकारी, अनामिका बिष्ट, प्राची ओली, प्राची थापा, ऋषभ ढेक, पार्थ बिष्ट, प्रज्ञान साह ने स्वर्ण पदक, सांची मुरारी, हर्षिता अधिकारी, हार्दिक, चित्रा गहतोड़ी ने रजत पदक और प्रिंस बोहरा, नताली गड़कोटी, हर्षिता, प्रज्ञान साह, जतिन जोशी ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डीएम मनीष कुमार, एडीएम केएन गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खंडायत, एसडीएम नीतू डांगर, राजू गड़कोटी, हेमंत गहतोड़ी, मनोज कुमार साह, ज्ञान प्रकाश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद ने खुशी जताई।

