चम्पावत
*’मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बटुलाबाँज कमलेख में लगा बहुउद्देशीय शिविर*
*सेवा पखवाड़े में विभिन्न विभागों से सम्बंधित 88 आवेदन /शिकायतें प्राप्त हुयी साथ ही लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलो से 499 लाभार्थियों ने उठाया विभिन्न योजनाओं का लाभ**मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश मामलों में मौके पर दिए समाधान के निर्देश**सेवा पखवाड़ा के स्वास्थ्य शिविर में लाभार्थियों को निशुल्क जांच, दवाएं एवं विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ**महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन लाभार्थियों को प्रदान की गयी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड पाटी की ग्राम पंचायत बटुलाबाँज कमलेख में जनसमस्या निवारण एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती ने की। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्री मुकेश महराना, पूर्व विधायक श्री पूरन फर्त्याल, दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री निर्मल सिंह माहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 88 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क, पुल, मंदिर सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े प्रार्थना-पत्र शामिल थे। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। लाभार्थियों ममता देऊपा (बाजगांव), ज्योति दिगराज (मानरतल्ला) एवं शिवानी कुंवर (गोशनी) ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से कुल 499 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, उद्यान, मत्स्य, आयुष एवं अन्य विभागों ने मौके पर ही योजनाओं की जानकारी, प्रमाण-पत्रों का निर्गमन, खाता-खतौनी संबंधी सेवाएं तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें भी रखीं। ग्राम प्रधान सिरमौली द्वारा ओपन जिम एवं पेयजल व्यवस्था, मानरतल्ला से सुरक्षा दीवार, नाली एवं इंटरलॉकिंग, कानकोट से मंदिर सुरक्षा दीवार एवं पुस्तकालय, कमलेख एवं गोशनी से चैनलिंक फेंसिंग तथा पॉलीहाउस संबंधी मांगें प्रस्तुत की गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रस्तावों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित सेवा पखवाड़ा अभियान के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आमजन को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री सतीश पाण्डेय, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री निर्मल सिंह माहरा, ग्राम प्रधान विजय मनराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री यशपाल मनराल, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

