मा० मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग*

चंपावत

*मा० मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग*

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के युवाओं को स्वरोजगार व मार्गदर्शन प्रदान करने के संकल्प के दृष्टिगत तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत द्वारा शनिवार को एक विशेष कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आरके पंत ने बताया कि यह कार्यक्रम राजकीय इण्टर कालेज दियूरी तथा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, धौन में आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य को संवारने एवं सही दिशा चुनने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।कार्यक्रम के दौरान सेवायोजन विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को रोजगार पंजीयन प्रक्रिया, रोजगार प्रयाग पोर्टल, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत मिलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्किल प्रतियोगिता 2026 तथा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। इस विशेष मार्गदर्शन सत्र में कुल 174 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। इस अवसर पर सेवायोजन विभाग के कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *