🚨 🚨
श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के आदेशनुसार आज दिनांक 26.05.2026 को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा मल्लिकार्जुन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, लोहाघाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
📌कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा फर्जी लोन, मोबाइल टावर लगाने, अधिक पैसा कमाने का लालच देकर OTP मांगने वाले साइबर ठगों से सतर्क रहने तथा किसी भी परिस्थिति में OTP साझा न करने के बारे में जागरूक किया गया।
📌इसके अतिरिक्त सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था के अंतर्गत वाहन फिटनेस, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग, ओवरलोडिंग से बचाव एवं मुख्य बाजारों में वाहनों की सही पार्किंग के संबंध में भी जानकारी दी गई।
➡️पुलिस टीम द्वारा सभी लोगों से सतर्क एवं जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
👮 पुलिस टीम
- अशोक कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट
- हे0का0 ध्यान सिंह
- का0 चंदन सिंह
- का0 राजेन्द्र गिरी

