बंगाल, आसाम, पाँडिचेरी की जीत पर भाजपाइयो ने जश्न मनाया, मिठाई बांटी


नैनीताल। नगर भाजपा के आह्वान पर सोमवार को मल्लीताल पंत पार्क में बंगाल, आसाम, पाँडिचेरी की जीत पर भाजपाइयो ने जश्न मनाया, मिठाई बांटी।
वक्ताओं ने कहा कि बंगाल को भगवामय करने में कार्यकर्ता दो दशक से मेहनत कर रहे थे। तीन विधानसभा चुनावों में प्राप्त ऐतिहासिक जीत राष्ट्र के विकास, सुशासन और जनविश्वास की एक सशक्त अभिव्यक्ति है। देश की जनता ने विकास,बदलाव और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। जनता अब जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दे रही है। इस मौके पर आतिशबाजी की गई तथा मिठाई बांटी गई। इसमें दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, अरविंद पडियार, विमला अधिकारी, मीरा बिष्ट, गजाला कमाल, आनंद बिष्ट, मोहित शाह, भूपेंद्र सिंह, आशीष बजाज, भागवत रावत, पंकज राठौर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *