मरीजों को राहत: जिला चिकित्सालय में बैठने की बेहतर व्यवस्था, 10 बेंच उपलब्ध

“आदर्श चम्पावत” की संकल्पना को धरातल पर उतारते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में जनकल्याणकारी पहलें निरंतर गति पकड़ रही हैं।

इसी क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों हेतु अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में जिला चिकित्सालय चम्पावत में 10 नई प्रतीक्षालय बेंच स्थापित की गई हैं।

“सर्वे सन्तु निरामयाः” की भावना से प्रेरित यह पहल मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अब अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले लोगों को प्रतीक्षा के दौरान बैठने की समुचित व्यवस्था प्राप्त होगी, जिससे उन्हें अधिक सुविधा, सहज वातावरण मिल सकेगा।

पूर्व में जिला चिकित्सालय में तीमारदारों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था न होने के कारण असुविधा की स्थिति बनी रहती थी। नई बेंचों की स्थापना से इस समस्या का प्रभावी समाधान हुआ है तथा अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *