स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चम्पावत पुलिस अलर्ट*

*जनपद चंपावत*

*स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चम्पावत पुलिस अलर्ट*

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर *पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रेखा यादव* के निर्देशन में आज दिनांक 14.08.2026 को *जनपद पुलिस द्वारा* सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार चेकिंग एवं गश्त की जा रही है।📌पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, होटल-ढाबों, रेलवे स्टेशन, दुकानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार चेकिंग एवं गश्त की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।📌चम्पावत पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।➡️चम्पावत पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।👮‍♂️ *चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।* 🇮🇳मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक -14.08.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *