शारदा घाट टनकपुर में डूबते युवक का सफल रेस्क्यू, जल पुलिस की तत्परता से बची जान

टनकपुर (चंपावत):
06 मई 2026 को टनकपुर स्थित शारदा घाट पर स्नान के दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर जल पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए युवक की पहचान शिवराज गुप्ता (23 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय मनोज कुमार गुप्ता, निवासी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बाहर निकालने के बाद युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके पश्चात उसकी स्थिति सामान्य पाई गई।

इस सफल रेस्क्यू अभियान में जल पुलिस के राकेश गिरी (31 BN तैराक दल), हेड कांस्टेबल कपूर राणा, आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी मुकेश राणा, आरक्षी दीप चंद्र, गोताखोर रविन्द्र कुमार तथा पीआरडी जवान सूरज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *