एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, छात्रों को किया संबोधित

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की शिक्षा और रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत को सफल बनाने के लिए सरकार ने सशक्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि नकल कराने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम सरकार ने किया है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है।

युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में स्थित एलएसएम परिसर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। सरकार परिसर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *