ऑकलैंड पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को दिए कूड़ा निस्तारण के गुर*

चम्पावत

नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा ऑकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ईओ नगर पालिका लोहाघाट श्री सौरभ नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की टीम द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपायों से अवगत कराया।इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को गीले (जैविक) और सूखे (अजैविक) कचरे के बीच अंतर को समझाते हुए उनके वैज्ञानिक तथा उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया।इस दौरान नगर पालिका परिषद लोहाघाट अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा ने कहा कि जब बचपन से ही स्वच्छता की आदतें संस्कारों में शामिल होती हैं, तभी एक सशक्त, स्वस्थ और हरित समाज का निर्माण संभव होता है। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और नगर को स्वच्छ, सुंदर तथा पर्यावरण-अनुकूल बनाने का संकल्प लिया। अंत में आम जनमानस से भी अपने आसपास सफाई बनाए रखने और अपशिष्ट का सही प्रबंधन करने की अपील की गई।इस दौरान नगर पालिका परिषद लोहाघाट के कार्मिक सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राएं व अन्य उपस्थित रहे।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *