मा0 मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतार रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’, आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ से मातृ-शिशु स्वास्थ्य व पोषण को मिली नई गति*

चम्पावत,

*मा0 मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतार रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’, आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ से मातृ-शिशु स्वास्थ्य व पोषण को मिली नई गति*

*पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रहीं योजनाओं की सुविधाएं, 17 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुए आंगन मिलन कार्यक्रम*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद चम्पावत में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को जनजागरूकता एवं जनसहभागिता के केंद्र के रूप में विकसित करते हुए ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बालिका संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति समुदाय को जागरूक किया जा रहा है।जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग श्री पीसी बृजवाल ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रमुख उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों तथा परिवारों के साथ संवाद स्थापित कर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है। साथ ही बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान–आंगन मिलन’ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई एवं बालिका जन्मोत्सव आयोजित किए गए, जिसके माध्यम से मातृत्व स्वास्थ्य एवं बालिका जन्म के प्रति सम्मान और सकारात्मक सामाजिक संदेश दिया गया। बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके सेवाभाव एवं योगदान को प्रोत्साहित किया गया।इसी क्रम में नगर पालिका चंपावत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे की अध्यक्षता में बेलटाक आंगनबाड़ी केंद्र तथा पूर्व बीटीसी सदस्य श्री जगदीश चंद्र भट्ट की उपस्थिति में स्वाला आंगनबाड़ी केंद्र में भी आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।अभियान के तहत सेक्टर मंच एवं सिप्टी के कुल 17 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के साथ आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान पात्र लाभार्थियों को ‘मुख्यमंत्री से महालक्ष्मी किट’ वितरित की गई तथा बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में भुना चना एवं मूंगफली उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं ग्रामीणों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं बालिका विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।‘आंगन मिलन’ कार्यक्रमों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से सीधे जुड़ने वाले प्रभावी मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन आयोजनों में विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने, पोषण व्यवहार में सुधार लाने तथा मातृ एवं बाल स्वास्थ्य के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनपद में ‘सरकार की योजनाएं गांव तक और योजनाओं का लाभ पात्र परिवार तक’ की भावना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जनसहभागिता के साथ आयोजित हो रहे ये कार्यक्रम मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं बालिका विकास के क्षेत्र में जागरूकता को और अधिक व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट श्री गोविंद वर्मा, जिला महामंत्री श्रीमती लता वर्मा, श्रीमती रेखा कुन्याल, ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता बोहरा, सीडीपीओ श्री मोहन बिष्ट सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक, ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, बच्चे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *