*घरेलू गैस उपभोक्ता समय पर कराएं ई-केवाईसी, ऑनलाइन बुकिंग अपनाने की अपील*

चम्पावत

*घरेलू गैस उपभोक्ता समय पर कराएं ई-केवाईसी, ऑनलाइन बुकिंग अपनाने की अपील*

*6 माह से गैस बुकिंग नहीं कराने वाले उपभोक्ता भी करें एजेंसी से संपर्क, ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने की अपील*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद के घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा एवं जागरूकता के लिए आपूर्ति विभाग द्वारा गैस आपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति एवं बुकिंग के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर, रुद्रपुर हर्षित पंत ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है। उपभोक्ता निम्न माध्यमों से गैस बुक कर सकते हैं—8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर7588888824 पर व्हाट्सएप के माध्यम से7718955555 पर आईवीआरएस सेवा के जरिएअथवा ‘इंडियन ऑयल वन ‘ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी गैस बुकिंग की जा सकती है।जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जनपद के सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी (e-KYC) अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे अपने संबंधित गैस एजेंसी में जाकर यथाशीघ्र ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति या बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पिछले छह माह या उससे अधिक समय से गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कराई है, उनके गैस कनेक्शन के निष्क्रिय अथवा अस्थायी रूप से लॉक होने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो पाती। इसलिए यदि किसी उपभोक्ता को बुकिंग में परेशानी आ रही है, तो वह तत्काल अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें, जिससे भविष्य में उन्हें आसानी से घरेलु गैस मिल सके।जिला प्रशासन ने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से समय पर ई-केवाईसी कराने, नियमित रूप से गैस बुकिंग करने तथा केवल अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करने की अपील की है, जिससे गैस वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे और उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से सेवा उपलब्ध हो सके।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *