भीषण गर्मी में पेयजल संकट, RO प्लांट बंद — जनता ने की कार्रवाई की मांग

चंपावत से एक गंभीर समस्या सामने आई है, जहां बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शहर के प्रमुख स्थानों—बालेश्वर मंदिर गेट और SBI बैंक के पास लगे पानी के RO प्लांट लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, बालेश्वर मंदिर में दर्शन और आरती के लिए आने वाले श्रद्धालु इस भीषण गर्मी में प्यासे ही लौटने को मजबूर हैं। वहीं मंदिर गेट के पास स्थित लोहाघाट टैक्सी स्टैंड पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन वहां भी पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है।

दूसरी ओर, SBI बैंक के पास स्थित भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में RO प्लांट बंद होने से आम जनता को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोग घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन पानी उपलब्ध न होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव बेहद चिंताजनक है, लेकिन इसकी देखरेख के लिए कोई जिम्मेदार सामने नहीं आ रहा।

जनता की मांग:
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बंद पड़े RO प्लांट्स को जल्द से जल्द चालू कराया जाए और उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *