शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की नजर, अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

जनपद में देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में ओवररेटिंग ना होने के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने बुधवार को चम्पावत एवं लोहाघाट स्थित मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम द्वारा दुकानों में बिक्री व्यवस्था, निर्धारित मूल्य सूची, डिजिटल भुगतान व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। जांच में कुछ अनुज्ञापियों द्वारा अनियमितताएं पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा सभी मदिरा दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि मदिरा की बिक्री केवल एमआरपी सूची के अनुसार निर्धारित दरों पर ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं से किसी प्रकार की अतिरिक्त धनराशि वसूले जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। सभी दुकानों में स्वाइप मशीनें संचालित मिलीं, डिजिटल भुगतान हेतु QR कोड प्रदर्शित पाए गए तथा सीसीटीवी कैमरे भी कार्यरत स्थिति में मिले।

निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी, उप आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह राणा तथा आबकारी सिपाही सुनीता एवं वंदना शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *