पूर्णागिरि मेले क्षेत्र स्थित पंचमुखी धर्मशाला के समीप बीती रात्रि लगभग 2:00 बजे हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं सहायता कार्य प्रारंभ कर दिए हैं। आग लगने से गिफ्ट एवं खिलौनों की कई दुकानें प्रभावित हुईं, जिनमें रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल के निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने स्वयं मौके का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
घटनास्थल से ही उन्होंने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावित व्यापारियों को शीघ्र राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही मेले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के प्रयास लगातार जारी हैं, जिससे प्रभावित दुकानदार जल्द ही अपने व्यवसाय को पुनः शुरू कर सकें।
इस दौरान नगर पालिका टनकपुर के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार, तहसीलदार सुश्री पिंकी आर्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी, सभासद श्री दिनेश कुमार नन्हे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री ऋषभ उनियाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित


