खराब मौसम की दृष्टिगत चम्पावत में दियूरी में ‘सेवा पखवाड़ा’ शिविर रद्द,

चंपावत

*खराब मौसम की दृष्टिगत चम्पावत में दियूरी में ‘सेवा पखवाड़ा’ शिविर रद्द,

अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट पर* भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद चम्पावत के लिए जारी किए गए भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत कल यानी 10 जुलाई 2026 को विकासखंड चंपावत के दियूरी में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर को जनहित और सुरक्षा के दृष्टिगत रद्द किया गया है।खराब मौसम और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी तहसीलदारों, ग्राम विकास अधिकारियों (VDO), ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (VPDO) सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के सभी खंड स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से बने रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि वे अपने क्षेत्रों में पूरी तरह मुस्तैद रहें और किसी भी संवेदनशील या आपातकालीन स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।सभी अधिकारियों को इस दौरान लापरवाही न बरतने और क्षेत्र में ही रहकर स्थिति को संभालने की सख्त निर्देश दिए है।

Kamal bhandari editor in chief।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *