चंपावत के गोल्ज्यू मंदिर में अनुष्ठानिक कार्यक्रम का भव्य समापन

चंपावत:
दिनांक 06 मई 2026 को चंपावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में आयोजित अनुष्ठानिक कार्यक्रम का विधिवत समापन संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर मुख्य जजमान के रूप में श्री शंकरदत्त पाण्डे एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमा पाण्डे (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद चंपावत) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

श्रद्धालुओं ने भगवान गोल्ज्यू से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

इस कार्यक्रम में श्री सुधीर साह, श्री देवीलाल वर्मा, श्री बसंत पाण्डे, श्री गिरीश कलोनी, श्री विनोद पाण्डे एवं श्री दिनेश नाथ सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *