चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन संदिग्धों पर जांच जारी

चंपावत):
जनपद मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर चंपावत ब्लॉक के एक ग्रामीण क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में क्षेत्र के ही तीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक औपचारिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *