16 जुलाई को वन पंचायत पुनेठी में मनाया जाएगा ‘हरेला महोत्सव 2026’, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ।

चम्पावत, 15 जुलाई।

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर 16 जुलाई 2026 को वन पंचायत पुनेठी, जनपद चम्पावत में हरेला महोत्सव 2026 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे होगा।इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड के निर्माण तथा जनसामान्य को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।चम्पावत वन प्रभाग एवं जिला प्रशासन, चम्पावत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आमजन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों तथा पर्यावरण प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत वन प्रभाग श्री आशुतोष सिंह (I.F.S.) तथा जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार (I.A.S.) सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम विवरण:तिथि: 16 जुलाई 2026समय: प्रातः 11:00 बजेस्थान: वन पंचायत पुनेठी, चम्पावतआयोजक: चम्पावत वन प्रभाग एवं जिला प्रशासन, चम्पावत।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *