चंपावत
*लोहाघाट-ढटीगांव वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू*
तहसील बाराकोट के अंतर्गत लोहाघाट से ढटीगांव मार्ग पर बीते दिनों हुई वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार के आदेशानुसार इस सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच के लिए उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि गत 22 जून 2026 को समय लगभग दोपहर 02.30 बजे लोहाघाट से ढटीगांव जा रहा वाहन संख्या यूके-03-2384 ढटीगांव से कुछ पहले बसोटी के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में वाहन में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जांच अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर ने सूचित करते हुए कहा है कि इस दुर्घटना के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की जानकारी, साक्ष्य या बयान दर्ज कराना चाहता है, तो वह आगामी 18 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायंकाल 05.00 बजे के मध्य उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय अथवा कार्यालय लोहाघाट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित या मौखिक रूप से अपनी सूचना या साक्ष्य दर्ज करा सकते हैं।
kamal bhandari editor in chief ।

