आधी रात मिली सूचना, चम्पावत फायर यूनिट ने जलती JCB की आग पर पाया काबू*

🚒 *जनपद चम्पावत |*

*आधी रात मिली सूचना, चम्पावत फायर यूनिट ने जलती JCB की आग पर पाया काबू*

आज दिनांक 17.07.2026 को रात्रि 00:58 बजे फायर स्टेशन चम्पावत को सूचना प्राप्त हुई कि बेलखेत, चम्पावत में सड़क किनारे खड़ी एक JCB मशीन में आग लग गई है।🔹सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग पूरी JCB में फैल चुकी थी। फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए वाटर टेंडर एवं होजरील की सहायता से लगातार पम्पिंग करते हुए आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया तथा उसे पूर्ण रूप से बुझा दिया, जिससे आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से भी रोक दी गई।➡️आग की घटना में JCB पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, किन्तु किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। *फायर यूनिट :* 🔹 DVR – नीरज जोशी🔹 FM – सचिन सिंह🔹 FM – शीश राम राणामीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत दिनांक 17.07.2026 ।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *