चंपावत में हरेला महोत्सव पर वृहद वृक्षारोपण: पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सारा द्वारा रोपे गए पौधे*

चंपावत

*चंपावत में हरेला महोत्सव पर वृहद वृक्षारोपण: पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सारा द्वारा रोपे गए पौधे*

हरेला महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर गुरुवार को जनपद के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पुनेठी के ताराचौड़ क्षेत्र में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जन सहभागिता के माध्यम से चलाया गया। ताराचौड़ क्षेत्र SARRA के अंतर्गत संचालित महत्वाकांक्षी ‘कालसन भोलेश्वर परियोजना’ के तहत चयनित है, जिसकी कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई खंड चंपावत है।इस रोपण अभियान के दौरान क्षेत्र की पारिस्थितिकी और स्थानीय वातावरण को ध्यान में रखते हुए कुल 300 पौधों का रोपण किया गया, इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस परियोजना और वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है। बांज और उतीश जैसी प्रजातियों के पौधे भूमिगत जल को संवर्धित करने में बेहद मददगार साबित होते हैं, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में जल संरक्षण को भारी बढ़ावा मिलेगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *