छात्रहित सर्वोपरि — संघर्ष जारी है!

छात्रहित सर्वोपरि — संघर्ष जारी है!

चंपावत।

✊आज एस.एस.जे. परिसर, चम्पावत में छात्रहित के महत्वपूर्ण विषय को लेकर छात्र नेता भानु तड़ागी के नेतृत्व में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर डी.एस.डब्ल्यू. के माध्यम से कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा।हर वर्ष सैकड़ों विद्यार्थी सीटों के अभाव में अपने ही जनपद से बाहर पढ़ने को मजबूर हो जाते हैं। यह केवल छात्रों की समस्या नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के समान अवसरों का प्रश्न है। जब परिसर में पढ़ने की इच्छा और क्षमता दोनों हैं, तो सीटों का अभाव विद्यार्थियों के भविष्य में बाधा क्यों बने?भानु तड़ागी एवं छात्रों का कहना है कि हमारी स्पष्ट मांग है कि इतिहास एवं राजनीति विज्ञान में सीटों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी को केवल सीटों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करना पड़े।हम सदैव छात्रहित के लिए संघर्षरत रहे हैं और आगे भी प्रत्येक विद्यार्थी के अधिकारों की रक्षा हेतु दृढ़ता से खड़े रहेंगे।छात्रहित में उठी हर आवाज़, बदलाव की शुरुआत होती है।इस दौरान हिमांशु कार्की उपाध्यक्ष, दीपक भट्ट, पीयूष तिवारी, हिमांशु सक्टा, नीरज बोहरा, पंकज बोहरा, अक्षय रावत, समीर कार्की, करन मेंहरा, विनीता, गरिमा, तनुजा, राधा, मानसी, ज्योति, निर्मला , तुलसी, किरन आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।#student#youthempowerment#Champawat#SSJUChampawatssju campus, Champawat में प्रवेश में होने वाली किसी भी समस्या हेतु सम्पर्क करें भानु प्रताप तड़ागी 9627966453

Bhanu Pratap Singh Taragi

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *