शारदा घाट पर जल पुलिस की तत्परता से डूबते युवक की बची जान

टनकपुर। 14 अप्रैल 2026 को माँ पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए एक युवक की जान जल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय निखिल (पुत्र स्वर्गीय श्रीपाल), निवासी ग्राम सिमरा, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), शारदा घाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

घाट पर तैनात जल पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बिना देरी किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम की मुस्तैदी और समन्वय के चलते युवक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में जल पुलिस के राकेश गिरी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सतीष सिंह, कांस्टेबल दीप चंद्र, कांस्टेबल मुकेश राणा, गोताखोर रविन्द्र कुमार तथा पीआरडी जवान सूरज शर्मा की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि घाट पर स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *