जनसेवा का महाअभियान: चम्पावत में आज से शुरू ‘सेवा पखवाड़ा’, गांव-गांव पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं.

चंपावत

चंपावत जनपद में आज 04 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, मा0 मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभसुशासन और जनसेवा का महा-अभियान: चम्पावत में सजेगा विभागों का मंच, ‘सेवा पखवाड़ा’ में सीधे जनता तक पहुँचेंगी सरकारी योजनाएँउत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में आज 04 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक “सेवा पखवाड़ा” का भव्य आयोजन किया जाएगा।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार इस 15 दिवसीय अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्यणकारी शिविर और विविध कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रोस्टर और नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।इस पूरे अभियान के सुचारू संपादन के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती को जनपद का मुख्य नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया है।अभियान का औपचारिक शुभारंभ आज 04 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद देहरादून से लाइव प्रसारण के माध्यम से किया जाएगा, जिसका सजीव प्रसारण चम्पावत के कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया जाएगा।पहले दिन आज 4 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।इसके बाद क्रमशः 05 जुलाई को ग्राम पंचायत आमबाग, ज्ञानखेड़ा (टनकपुर) में नवीन योजनाओं के क्रियान्वयन किया जाएगा।07 जुलाई को ग्राम पंचायत भुमलाई एवं रा0 जू0 हा0 खूनाबोरा (लोहाघाट) में आधारभूत संरचना जैसे रेल, सड़क, रोपवे और उड़ान योजना के विकास पर केंद्रित शिविर लगाए जाएंगे।इस पखवाड़े के दौरान अलग-अलग तिथियों में जनपद के विभिन्न ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन होगा।इनमें 08 जुलाई को वि0ख0 पाटी के ग्राम पंचायत गोलडांडा में उद्योग एवं लघु उद्योग,09 जुलाई को वि0 ख0 बाराकोट के सील ग्राम पंचायत में किसान, सहकारिता व कृषि,10 जुलाई को वि0 ख0 चम्पावत के ग्राम पंचायत दियूरी में महिला, युवा व सैनिक कल्याण के साथ-साथ विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त 14 से 18 जुलाई के बीच क्रमशः 14 जुलाई 2026 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलेक व बतुलाबांज (पाटी), 15 जुलाई 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज मऊ (बाराकोट), 17 जुलाई 2026 पंचायतघर झालाकुड़ी (चम्पावत) और राजकीय जूनियर हाईस्कूल ठाठा (वि ख लोहाघाट) में भी विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी शिविर लगाए जाएंगे।इस महा-अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, कृषि, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सिंचाई सहित कुल 24 से अधिक प्रमुख विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।इन बहुउद्देशीय शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करना और पात्र व्यक्तियों को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना है।जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविरों के उपरांत आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता को जागरूक करें और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *