साल में बदला चम्पावत का चेहरा! धामी सरकार के विकास मॉडल ने लिखी नई इबारत

2022 में मुख्यमंत्री की विधानसभा बनने के बाद चम्पावत में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन और पेयजल समेत हर क्षेत्र में हुए बड़े विकास कार्य।चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा बनने के बाद चम्पावत में विकास कार्यों ने नई रफ्तार पकड़ी है। पिछले पांच वर्षों में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट धरातल पर उतरे हैं। विकास कार्यों के चलते चम्पावत अब उत्तराखंड के तेजी से विकसित हो रहे जिलों में शामिल हो रहा है।मुख्य उपलब्धियां:₹4.23 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक पुस्तकालय का निर्माण।207 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से जारी।50 बेड के जिला अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया।टनकपुर-जौलजीबी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़क परियोजनाओं को मिली गति।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन स्थलों का विकास।पेयजल, सिंचाई और ग्रामीण विकास योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च।शिक्षा के क्षेत्र में नए भवन, स्मार्ट क्लास और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार।सीमांत क्षेत्रों तक सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पहुंच मजबूत हुई।50 वर्ष बाद टनकपुर में रेल सेवा का विस्तार।30 वर्ष बाद जिले में नई सुरंग निर्माण को मिली गति।80 वर्षों बाद शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक निवेश।188 करोड़ रुपये की लागत से टनकपुर बाईपास परियोजना पर कार्य प्रगति पर।पिछले पांच वर्षों में चम्पावत में हुए विकास कार्यों ने जिले की तस्वीर बदलने का दावा किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में शुरू हुई परियोजनाओं से आने वाले वर्षों में जिले को और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *