मुकेश महराना बने ‘चाय विकास सलाहकार परिषद’ के उपाध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश

चंपावत: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में चाय विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। जनपद चम्पावत के श्री मुकेश महराना को ‘चाय विकास सलाहकार परिषद’ में उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है। शुक्रवार को मंत्रिपरिषद विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।”चाय बागान श्रमिकों और किसानों की खुशहाली होगी प्राथमिकता” – मुकेश महरानाअपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री मुकेश महराना ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा:”मुख्यमंत्री जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। उत्तराखंड में चाय उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। मेरा मुख्य लक्ष्य चाय बागानों का आधुनिकीकरण करना और उनसे जुड़े श्रमिकों व स्थानीय किसानों की आजीविका को सुदृढ़ बनाना है। हम प्रदेश की चाय को एक वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में काम करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *