मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चम्पावत में सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी*

चम्पावत,

*मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चम्पावत में सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी*

*आपदा से क्षतिग्रस्त 53.075 किमी मार्गों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए 1.90 करोड़ रूपये स्वीकृत**लोहाघाट, चम्पावत और पाटी विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ**समयबद्ध ढंग से होंगे सड़क सुधारीकरण कार्य, आवागमन होगा सुगम*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं मोटर मार्गों की त्वरित मरम्मत एवं पुनर्निर्माण किए जाने के दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जनपद के विभिन्न विकासखंडों में आपदा से क्षतिग्रस्त आंतरिक एवं सार्वजनिक मोटर मार्गों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से कुल 1.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि से कुल 53.075 किलोमीटर सड़क मार्गों पर आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य कराए जाएंगे।विकासखंड लोहाघाट में चमदेवल से निडिल तक 11.125 किलोमीटर सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए 48 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के सुधारीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी।विकासखंड चम्पावत में खाटोलीमल्ली से बैला तक 16 किलोमीटर सड़क मार्ग के लिए 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग पर पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य कराया जाएगा। सड़क की स्थिति बेहतर होने से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को विशेष रूप से बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।विकासखंड पाटी के अंतर्गत भी तीन महत्वपूर्ण सड़क मार्गों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। रीठा से कूड़ तक 14.20 किलोमीटर सड़क के लिए 50 लाख रूपये , खेतीखान से बूंगाबिरोड़ा तक 7.25 किलोमीटर सड़क के लिए 21 लाख रूपये तथा बांसबसवाड़ी से जाख तक 4.50 किलोमीटर सड़क के लिए 21 लाख रूपये की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत की गई है।इस प्रकार लोहाघाट, चम्पावत एवं पाटी विकासखंड के अंतर्गत कुल पांच सड़क मार्गों की 53.075 किलोमीटर लंबाई में मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के लिए स्वीकृत 1.90 करोड़ रूपये की धनराशि से क्षतिग्रस्त मार्गों को आवागमन के लिए बेहतर बनाया जाएगा।सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत आवश्यकता है। क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने, आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सेवाओं तक पहुंच भी सुगम होगी।मा. मुख्यमंत्री निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। संबंधित विभागों द्वारा स्वीकृत धनराशि का नियमानुसार उपयोग करते हुए कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएगा, ताकि आमजन को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *