चंपावत। जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए एक नई पहल शुरू की गई है। चम्पावत साहसिक पर्यटन एवं परिवहन सहकारी संघ के तहत जनपद में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे। यह गतिविधि कोली ढेक झील के निकट बानासुर किले क्षेत्र में संचालित की जा रही है। संघ की अध्यक्ष ज्योति भंडारी और सचिव आशीष कोहली के नेतृत्व में यह पहल आगे बढ़ाई जा रही है, वहीं मार्गदर्शन पूर्व वायुसेना अधिकारी अमित परमार द्वारा दिया जा रहा है। संघ से जुड़े प्रशिक्षित पायलटों की टीम—टेंडम पायलट मयंक उप्रेती तथा सोलो पायलट प्रियांशु पवार, निखिल राणा, गौतम पवार और शीतल ठाकुर—इस गतिविधि को संचालित कर रहे हैं। पर्यटकों के लिए 15 अप्रैल 2026 तक डिस्काउंट रेट पर पैराग्लाइडिंग जॉय राइड की सुविधा दी जा रही है, जिसके बाद भी यह सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी। चम्पावत में पैराग्लाइडिंग की शुरुआत से न केवल साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
चम्पावत में शुरू हुई कमर्शियल पैराग्लाइडिंग, 15 अप्रैल तक डिस्काउंट ऑफर

