मुख्यमंत्री के निर्देशों पर माँ पूर्णागिरि मार्ग से बोल्डर निस्तारण कार्य तेज़ी से जारी, 100 मीटर क्षेत्र में मलबा समतल, शेष कार्य प्रगति पर

माँ पूर्णागिरि मेला शुभारम्भ के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा मेला क्षेत्र के बटनागाड़ पर पड़े बड़े बोल्डरों एवं मलबे को हटाने करने के निर्देश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य प्रारम्भ कर दिया गया।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सामंत ने जानकारी देते हुए बताया जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्देशानुसार पूर्णागिरि मार्ग के बटनागाड़ से अब तक लगभग 100 मीटर सड़क क्षेत्र में जमा बड़े बोल्डरों एवं मलबे को हटा लिया गया है। साथ ही सड़क को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़क स्तर से मलबे को नीचे करने (लोअरिंग) का कार्य निरंतर प्रगति पर है, जिससे मार्ग की स्थिति में सुधार हो रहा है।

उन्होने बताया कि कुल लगभग 500 मीटर सड़क क्षेत्र में बोल्डर हटाने एवं मार्ग को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाना है, जिसे चरणबद्ध रूप से तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। कार्यस्थल पर पर्याप्त मशीनरी एवं मानव संसाधन तैनात किए गए हैं ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *