जल पुलिस की तत्परता ने बचाई मासूम की जान, शारदा घाट पर डूबते बालक को किया सुरक्षित रेस्क्यू

टनकपुर। 12 अप्रैल 2026 को शारदा घाट टनकपुर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्नान के दौरान एक 10 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह अचानक गहरे पानी में जा गिरा। घटना को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने तत्काल शोर मचाकर मदद के लिए पुकार लगाई।

शोर सुनते ही शारदा घाट पर तैनात जल पुलिस के जवान बिना एक पल की देरी किए मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही और साहसिक प्रयास से बालक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

बालक को पानी से निकालने के बाद उसे आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान की गई और उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने जल पुलिस टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

जल पुलिस की इस सराहनीय तत्परता और समर्पण की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। समय रहते उठाए गए इस साहसिक कदम ने एक मासूम बच्चे की जान बचाकर उसके परिवार को बड़ी त्रासदी से बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *