जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण*

चम्पावत

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में सार्वजनिक माध्यमों से प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी की संयुक्त टीम द्वारा लोहाघाट नगर क्षेत्र का गहन स्थलीय निरीक्षण व जांच अभियान चलाया गया।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में गठित संयुक्त जांच समिति द्वारा शनिवार को लोहाघाट नगर क्षेत्रान्तर्गत मीना बाजार, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार एवं गोरखा नगर में संचालित विभिन्न दुकानों तथा जनरल स्टोरों का आकस्मिक एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में योजना से संबंधित सामग्री, एक्सपायरी अथवा प्रतिबन्धित वस्तुओं की जांच की गई, जिसमें ऐसी कोई भी सामग्री प्राप्त नहीं हुई। जांच के उपरांत शिकायत पूरी तरह से निराधार पाई गई।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में यदि किसी भी प्रतिष्ठान में कोई अनियमितता पाई जाती है तो प्रशासन द्वारा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *